टाइटैनिक को 106 साल हो चुके हैं पानी में डूबे। अब उसकी हूबहू कॉपी यानी Titanic II बनाया जा रहा है, जिसे 2022 में समुद्र में उतारा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सफर के दौरान जहाज पर करीब 2400 यात्री और 900 क्रू मेंबर्स होंगे। दरअसल, टाइटैनिक की पहली यात्रा के दौरान यात्रियों और क्रू मेंबर्स की संख्या इतनी ही थी। शिप दिखने में भले ही पुराने टाइटैनिक की तरह होगा। लेकिन यह आधुनिक तकनीक और सुरक्षा उपकरणों से लैस होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में Titanic II दुबई से इंग्लैंड के साउथम्पटन जाएगा। इसके बाद वह इंग्लैंड से न्यूयॉर्क रवाना होगा। बता दें, यह जहाज उसी रूट से न्यूयॉर्क पहुंचेगा, जिस रूप से पुराना टाइटैनिक गुजरा था। टाइटैनिक अप्रैल 1912 में अपने पहले सफर पर निकला था। इसे उस वक्त दुनिया का सबसे सुरक्षित जहाज बताया गया था।
Titanic II को चीन में ऑस्ट्रलिया की कंपनी ‘ब्लू स्टार लाइन’ बना रही है। यह प्रोजेक्ट बीते कुछ वर्षों से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट का कुल खर्च 500 मिलियन डॉलर (करीब 37 अरब रुपये) बताया जा रहा है। बता दें, उस हादसे में करीब 1500 लोगों की जान गई थी।
टाइटैनिक वो जाहज, जिसके डूबने का दर्द लोगों के जेहन में आज भी जिंदा है। अपनी पहली यात्रा के दौरान ही यह खूबसूरत जहाज एक बर्फ की चट्टान से टकराकर 15 अप्रैल 1912 को समुद्र में समा गया था। इसी दुर्घटना पर 1997 में हॉलीवुड ने एक फिल्म भी बनाई थी। अब टाइटैनिक की उस अधूरी यात्रा को पूरी करने के लिए एक नया जहाज बनाया जा रहा है, जो Titanic II कहलाएगा।
0 comments:
Post a comment