दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 14 और 15 नवंबर को दोनों ने पहले कोंकणी और फिर सिन्धी रिवाज से शादी की है। इटली में भव्य समारोह में शादी रचाने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वापस मुंबई लौट आए. जब दोनों मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलने लगे तो फैंस और मीडिया की जबरदस्त भीड़ ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान दीपिका को बचाते हुए रणवीर सिंह प्रोटेक्टिव हसबैंड के रोल में आ गए.
हुआ कुछ यूँ की जब दीपवीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो फैंस ने उन्हें घेर लिया और वे दोनों बीच में फंस गये. हालांकि दीपिका और रणवीर के चेहरे पर इस दौरान जरा भी शिकन नहीं देखी गयी. वे दोनों सभी से हंसकर बात करते रहे. इसकी एक तस्वीर भी सामने आयी है. तस्वीर manav.manglani ने शेयर की है. तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरी सुंदर दुल्हन से दूर रहो...मैं इसका बॉडीगार्ड हूं...
फोटोग्राफर्स को पोज देते वक्त दोनों सितारे बेहद खुश नजर आ रहे थे। दोनों के चेहरे पर एक दूसरे को हमेशा के लिए पा लेने की खुशी साफ देखी जा सकती है। तस्वीर में जहां दीपिका ऑफ वाइट कलर के अनारकली सूट में नजर आईं वहीं रणवीर सफेद कलर के कुर्ता पाजामा और जैकेट में स्पॉट हुए। दीपिका के गले में हीरे जड़ा मंगलसूत्र भी था। फोटोग्राफर्स ने उन्हें भाभी जी कहकर बुलाया, ये सुनकर दीपिका के चेहरे पर हंसी साफ नजर आई.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में शादी की सभी रस्मों को पूरा करने के बाद रविवार सुबह मुंबई लौट आए. मुंबई पहुंचते ही दीपिका ने रणवीर संग खास रस्म निभाई. ये रस्म थी गृहप्रवेश की. दीपिका शादी के बाद रणवीर संग मुंबई में उनके घर पर ही रहेंगी. दीपिका का स्वागत करने के लिए परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे.
मुंबई में वापस लौटने के बाद दीपवीर अब अपनी लाइफ सेटल करने में जुट गए हैं। वापसी के बाद रणवीर के घर में पहले दीपिका के गृह प्रवेश की रस्म पूरी हुई। इसके बाद कहा जा रहा है की ये दोनों पहले दीपिका के घर में शिफ्ट होंगे क्योंकी रणवीर के घर रेनोवेशन अभी पूरा नहीं हुआ है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों ने 50 करोड़ रूपये का बंगला मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है। सूत्र बताते हैं कि दोनों कई समय से अपने लिए एक घर खरीदना चाहते थे। इस बंगले को देखते ही वह समझ गए कि यह उनके लिए ही बना है। यह एक बहुत बड़ा बंगला है और जिसका मूल्य 50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस बंगले के अंदर का इंटीरियर है दोनों चाहते थे कि उनके पसंदीदा अंदाज में हो जिसके चलते अभी भी उसका कार्य जारी है। जब तक यह पूरी तरीके से बन कर तैयार नहीं हो जाता, तब तक दोनों रणवीर सिंह के बंगले 'श्री' में ही रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक दो रिसेप्शन होने वाले हैं। पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बैंगलुरु में होगा, बेंगलुरु में होने वाला रिसेप्शन पांच सितारा होटल 'द लीला पैलेस' में होगा। जिसमें दीपिका पादुकोण के परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें करीबी लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग को साल की सबसे बड़ी शादी का दर्जा मिल चुका है. दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है । दीपिका ने शादी में 1.5 करोड़ का लहंगा पहना था। वहीं रणवीर ने जो अंगूठी दीपिका को पहनाई वो 2.5 करोड़ रुपए की थी। वहीं मंगलसूत्र 20 लाख रुपए का था। रणवीर सिंह ने उनके हाथ में मेहंदी भी लगवाई। खास बात यह है कि इस मेहंदी में उन्होंने हिंदी में दीपिका लिखवाया है और हाथ पर दीया बनवाया है।
दीपिका के रणवीर सिंह से शादी करने के बाद उनके लिए कुछ बॉलीवुड स्टार्स के साथ रिश्ते बदल गए हैं। ऐसे में ये जानना दिलचस्प है कि अब दीपिका के नए परिवार में कौन-कौन शामिल हैं। दीपिका के ससुराल में कुल चार लोग हैं। दीपिका के पति रणवीर सिंह के अलावा उनकी सास, ससुर और एक ननद रितिका है। रणवीर सिंह सिंधी है और उनका सरनेम भवनानी है। उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी का रियल एस्टेट की दुनिया में बड़ा नाम है। वहीं रणवीर की मम्मी अंजू भवनानी होममेकर हैं।
रितिका दीपिका की सगी ननद हैं तो सोनम दूर के रिश्ते की। दरअसल रणवीर सिंह का अनिल कपूर के परिवार से रिश्ता है। सोनम कपूर रिश्ते में रणवीर सिंह की कजिन बहन लगती हैं। सोनम की मां सुनीता कपूर और रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी कजिन हैं। यानी सोनम कपूर भी अब दीपिका पादुकोण की ननद बन चुकी हैं। वहीं सोनम कपूर के ताया बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर से रणवीर सिंह कि काफी अच्छी दोस्ती है। अर्जुन कपूर सोनम के भाई लगते हैं। इस तरह वह रणवीर के भी भाई ही लगते हैं। इस नाते अब वह भी दीपिका पादुकोण के देवर हो चुके हैं।
0 comments:
Post a comment