प्रियंका चोपड़ा के घर पर एक छोटी सी पूजा होने के बाद यह कपल अपनी फैमली के साथ जोधपुर पहूंच चुका है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बाद मां मधु चोपड़ा, परिणीती चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा को भी जोधपुर में देखा गया।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी शादी मे सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए है। रणवीर दीपिका ने भी अपनी शादी में सुरक्षा को देखते हुए शादी में आने वाले मेहमानों से गोपनीय पेपर साइन कराया था। दीपवीर की तरह प्रियंका ने भी यह अपने मेहमानों से यही आग्रह किया है कि अब उम्मेद भवन में मौजूद स्टाफ को पूरे 5 दिन तक स्मार्टफोन के बदले साधारण फोन इस्तेमाल करना होगा। शादी में आने वाले सभी मेहमानों को भी कह दिया गया है कि वो किसी भी मौके पर अपना फोन साथ ना रखें। शादी में सिर्फ प्रोफेशनल फोटोग्राफर ही तस्वीरें क्लिक करेंगे जैसा कि दीपिका और रणवीर की शादी में भी किया गया था।
हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर आएंगे। फिल्म जुमांजी में ड्वेन जॉनसन ने निक जोनस के साथ काम किया था। जिस वजह से उनके शादी में आने के चासेंस बढ़ जाते हैं। वैसे अगर ऐसा होता हैं तो द रॉक की एंट्री काफी धमाकेदार और यादगार होगी। क्योंकि, प्रियंका ने अपने खास मेहमानों के लिए हेलिकॉप्टर से आने का इंतजाम किया है। मतलब ड्वेन जॉनसन भी उम्मेद भवन में हेलिकॉप्टर से लैंडिंग करेंगे। प्रियंका और ड्वेन जॉनसन भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के दौरान प्रियंका और ड्वेन जॉनसन ने एक साथ काम किया था। तभी से दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी में पहले शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में 100 नाम थे। लेकिन अब यह लिस्ट बढ़कर 250 तक पहुंच गई है। इनमें हॉलीवुड के स्टार्स के साथ-साथ शाहरुख खान, रणवीर कपूर, एआर रहमान, सोनू निगम, अर्पिता खान, रिहाना और राधिका मर्चेंट के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही हॉलीवुड स्टार्स में द रॉक के साथ साथ जोनाथन टकर, लुपिता न्योंगो, कैली रीपा के नाम भी हैं। इन मेहमानों के लिए उम्मेद भवन पैलेस में 64 कमरे बुक कराए हैं तो अजीत भवन के भी 65 रूम में मेहमान ठहरेंगे।
जयपुर से प्रकाशित एवं प्रसारित न्यूज़ पेपर
दैनिक चमकता राजस्थान
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
See More Related Newspost business listing – Jaipur
Follow us: Facebook
Follow us: Twitter
Google Plus
0 comments:
Post a comment