इतिहास में 15 दिसंबर की तारीख देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है-
विश्व इतिहास में 15 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –
1749- छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत।
1794 - फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त किया गया।
1803- ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
1917 - मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1953-एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1965 - बंगलादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1976 - समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1991- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1997-अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास 'द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार 'बुकर पुरस्कार' से नवाजा गया।
2001- इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।
2010-ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रही नाव दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत।
2014 - सिडनी के एक कैफे में हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया,
पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गये।
15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1976 - बाइचुंग भूटिया - भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
1988- गीता फोगाट- भारतीय महिला पहलवान.
15 दिसंबर को हुए निधन
1985 - शिवसागर रामगुलाम - मॉरिशस के गवर्नर थे।
1950 - सरदार वल्लभ भाई पटेल - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री।
1952 - पोट्टि श्रीरामुलु - गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी थे।
2000 - गौर किशोर घोष - पत्रकार तथा लेखक।
0 comments:
Post a comment