आज ही परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन हुआ ,विश्व इतिहास में 16 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –
1882 – इंग्लैंड के बल्लेबाज सर जैक होब्स का जन्म हुआ,उनके नाम 834 प्रथम श्रेणी मैचों में 61760 रन हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है, इसमें 199 शतक और 273 पचासे शामिल है।
1903 – मुंबई के ताज महल पैलेस एंड टावर होटल का उद्घाटन हुआ।
1920 – चीन के कान्सू प्रांत में आए भूकंप के कारण से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
1927 – आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यू साउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
1929 – कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
1945 – जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर ली।
1946 – थाईलैंड संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
1950 – साइप्रस की जनता ने इस द्वीप से ब्रिटेन का अधिकार समाप्त करने के लिए स्वतंत्रता अभियान आरंभ किया।
1951 – हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1955 – इंग्लैंड के व्यस्ततम हीथ्रो हवाई अड्डे का शुभारंभ हुआ।
1958 – कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हुई।
1959 – पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत हुई।
1960 – अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।
1969 – ब्रिटेन की संसद ने मृत्युदंड पूरी तरह खत्म करने के पक्ष में मतदान किया।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1985 – तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना हुई।
1991 – सोवियत संघ के विघटन के समय इस संघ के गणराज्य क़ज़ाक़िस्तान ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1937 - हवा सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।
16 दिसंबर को हुए निधन
1515 - अल्फांसो डे अल्बुकेरक - पुर्तग़ाली गवर्नर का गोवा।
1971 - सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
2002 - शकीला बानो - प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल।
0 comments:
Post a comment