विश्व इतिहास में 24 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –
1715 - स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
1798 - रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
1924 - क्रोयडोन लंदन की एयर फील्ड में हुई विमान दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई।
1924 - अल्बानिया गणतंत्र बना।
1954 - दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 - चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1979 - वियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया।
1986 - लोटस टेंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
1986 - भारत में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रिए उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
2000 - विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2007 - मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।
2014 - अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।
24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1880 - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का जन्म हुआ।
1892 - प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का जन्म हुआ।
1914 - विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्यत: कुष्ठरोगियों की सेवा के लिए विख्यात बाबा आम्टे का जन्म हुआ।
1922 - अमेरिकी अभिनेत्री आवा गार्डनर का जन्म हुआ।
1924 - भारतीय गायक मुहम्मद रफ़ी का जन्म हुआ।
1957 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई का जन्म हुआ।
1959 - भारतीय अभिनेता अनिल कपूर का जन्म हुआ।
24 दिसंबर को हुए निधन
1524 - यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को द गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
1973 - तमिलनाडु के वेल्लोर ई.वी. रामास्वामी नायकर का निधन हुआ।
1987 - तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन हुआ।
24 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
0 comments:
Post a comment