आज ही के दिन 1992 में अयोध्या में स्थित बाबरी मस्जिद को उग्र हिंदू कारसेवकों ने गिराया था, इसके बाद भारत के कई राज्यों में दंगे भड़के थे,भारत और विश्व के इतिहास में 06 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
विश्व इतिहास में 06 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –
1907 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
1917 - फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1922 - आयरिश स्वतंत्र राज्य आधिकारिक रूप से अस्तित्वमें आया।
1926 - फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
1958 - इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ।
1978 - यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।
1983 - इजरायल की राजधानी यरुशलम में हुए एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
1990 - युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
1992 - अयोध्या में स्थित बाबरी मस्जिद को उग्र हिंदू कारसेवकों ने गिरा दिया, इसके बाद भारत के कई राज्यों में दंगे भड़क गए।
1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 - ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
1999 - सन इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।
2006 - नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वियर द्वारा खिंचे चित्रों को सार्वजनिक किया।
2007 - ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
2008 - केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
2012 - मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।
6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1732 - ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का जन्म हुआ।
1896 - मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता बृजलाल वियाणी का जन्म हुआ।
6 दिसंबर को हुए निधन
1956 - एक बहुजन राजनीतिक नेता भीमराव अम्बेडकर का निधन हुआ।
1998 - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का निधन हुआ।
2009 - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का निधन हुआ।
2015 - भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का निधन हुआ।
2015 - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का निधन हुआ।
6 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
महापरिनिर्वाण दिन
0 comments:
Post a comment