आज ही के दिन धर्मेन्द्र तथा शर्मिला टैगोर का जन्म हुआ था, भारत और विश्व के इतिहास में 08 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
विश्व इतिहास में 08 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –8
1863 - चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से 2500 लोगों की मौत हुई।
1868 - जापान में शोगोन अर्थात सैनिक अधिकारियों की सरकार गिर गयी और उसके बाद इस देश में राजनैतिक सामाजिक और संस्कृतिक सुधार आरंभ हुआ।
1881 - यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1900 - भारत के आधुनिक नृत्य के जन्मदाता नर्तक एवं नृत्य निर्देशक पंडित उदय शंकर का जन्म हुआ।
1914 - फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।
1995 - चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
2000 - ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार'गोलनेटमाइन'खोजा।
2002 - भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
2003 - निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
2004 - पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2005 - रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
2007 - अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफगानिस्तान के मूसा कला कालिे में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1721 - बालाजी बाजीराव - मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।
1875 - महान उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म हुआ।।
1877 - नारायण शास्त्री मराठे - प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
1879 - महान क्रांतिकारी यतीन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बाधा जतिन का जन्म हुआ।
1897 - बालकृष्ण शर्मा नवीन - हिन्दी जगत के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
1900 - उदय शंकर - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
1927 - प्रकाश सिंह बादल - पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
1935 - धर्मेन्द्र - अभिनेता।
1946 - शर्मिला टैगोर - अभिनेत्री।
8 दिसंबर को हुए निधन
1947- भाई परमानन्द - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी।
2015 - रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय जनकवि थे।
8 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
0 comments:
Post a comment