जयपुर। नगर निगम मुख्यालय के द्वार अब आम जनता के लिए दिनभर खुले रहेंगे, महापौर का कार्यभार संभालते ही मनोज भारद्वाज ने निगम मुख्यालय में दोपहर तीन बजे बाद जनता के प्रवेश की पाबंदी को हटा दिया है।
अब जनता अपने कामों के लिए मुख्यालय में निगम अधिकारियों से ऑफिस खुलते ही मिल सकेगी, इससे घंटों इंतजार करने वाली जनता को काफी राहत मिल सकेगी।
पूर्व महापौर अशोक लाहोटी ने करीब 6 माह पहले निगम मुख्यालय में दोपहर तीन बजे पहले आम जनता के प्रवेश पर पाबंदी लगाई थी, दोपहर तीन बजे बाद ही लोग निगम मुख्यालय में प्रवेश कर सकते थे, जिससे दोपहर से ही निगम में लोगों की भीड़ लग जाती थी।
विभिन्न कामों के लिए निगम मुख्यालय आने वाले लोगों को तीन बजने का इंतजार करना पड़ता था, अब महापौर पद की जिम्मेदारी संभालते ही मनोज भारद्वाज ने बड़ा निर्णय लेते हुए आम जनता के लिए निगम मुख्यालय के द्वार खोल दिए हैं,अब निगम में आने वाली जनता सुबह से प्रवेश कर सकेंगी।
0 comments:
Post a comment