दिवंगत विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि का निधन - दिवंगत अमिनेता और सांसद विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि का शनिवार रात देहान्त हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मांडवा स्थित फॉर्म हाउस में आखिरी सांस ली। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे 70 साल की थीं। अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना गीतांजलि के बेटे हैं। उनके दोनों बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्न सदमे में हैं।
बताया जा रहा है कि गीतांजलि अपने बेटों के साथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे फॉर्म हाउस पहुंची थीं। दोपहर में उन्हें बेचैनी महसूस हुई। रात में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अक्षय और राहुल उन्हें फॉर्म हाउस से 20 किलोमीटर दूर स्थित अलीबाग सिविल हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिवंगत विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि का निधन - उनके निधन की असली वजह क्या है, इस बारे में जानकारी आनी बाकी है लेकिन वह पहले से ही दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मांडवा स्थित फार्महाउस में गीतांजलि और उनके दोनों बेटे अक्षय और राहुल आते-जाते रहते थे। गीतांजलि और अक्षय शनिवार की सुबह 11 बजे यहां आए थे। दोपहर में गीतांजलि ने बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद उन्हें एक लोकल डॉक्टर को दिखाया गया जिन्होंने उन्हें कुछ दवाइयां लेने के लिए कहा।
सूत्रों के मुताबिक, दवाइयां लेने के बाद गीतांजलि सो गईं। रात में 9 से 10 के बीच जब अक्षय ने चेक किया तो उनकी मां का बॉडी टेम्प्रेचर लो हो रहा था। इसके बाद अक्षय ने राहुल को बुलाया और दोनों उन्हें लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विनोद खन्ना और गीतांजलि दोनों ही बचपन के दोस्त थे और स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को प्यार करते थे। साल 1971 में विनोद खन्ना ने गीतांजलि से शादी कर ली थी। हालांकि, उनकी शादी 14 साल तक ही चल सकी। साल 1985 में उन्होंने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। इनके तलाक का कारण विनोद का ओशो के संपर्क में आना बताया जाता है।
दिवंगत विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि का निधन - माना जाता है कि ओशो के संपर्क में आने के बाद विनोद ने अपने परिवार को त्याग दिया और अमेरिका चले गए।। हालांकि, इसके बाद भी वे फोन पर गीतांजलि से बात करते थे। इस दौरान गीतांजलि उन्हें वापस लौटने के लिए कहती थीं, लेकिन वह नहीं लौटे। पिता के छोड़ जाने के कारण उनके बेटों राहुल और अक्षय को अक्सर लोगों के उपहास का सामना करना पड़ता था। आखिरकार, गीतांजलि ने विनोद से तलाक के लिए अर्जी फाइल की और फिर उन्होंने आधिकारिक रूप से अलग होने का फैसला कर लिया। साल 1990 में विनोद खन्ना ने फिल्मों में वापसी की और दोबारा शादी की। इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है। 1990 में विनोद खन्ना ने कविता दफ़्तारी से दूसरी शादी कर ली थी, जिनसे एक बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा है। विनोद खन्ना का निधन ब्लैडर कैंसर की वजह से पिछले साल 27 अप्रैल को हो गया था।

जयपुर से प्रकाशित एवं प्रसारित न्यूज़ पेपर
दैनिक चमकता राजस्थान
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
See More Related Newspost business listing – INDIA
Follow us: Facebook
Follow us: Twitter
Google Plus
0 comments:
Post a comment