आज ही प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस तथा हास्य अभिनेता असरानी का जन्म हुआ, विश्व इतिहास में 1 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –
1515 -औस्ट्रेलिया के लाइबाख क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरु किया।
1727 - महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की।
1772 - पेशवा माधव राव प्रथम का निधन होने के बाद उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
1862 - भारतीय दंड संहिता लागू किया गया।
1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
1880 - देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1918 - उत्तर पूर्वी यूरोपीय देश लताविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1956 - मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।
1972 - बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।
2001 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ था।
2005 - इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।
2009 - थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1890 – भारत प्रसिद्ध राजनेता सम्पूर्णानन्द का जन्म।
1894 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म।
1937 –प्रख्यात उपन्यासकार काशीनाथ सिंह का जन्म।
1941 –भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता असरानी का जन्म।
1943 – भारतीय वैज्ञानिक रघुनाथ अनंत माशेलकर का जन्म।
1950 – निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक दीपा मेहता का जन्म।
1950 – प्रसिद्ध गीतकार एवं उर्दू कवि राहत इंदौरी का जन्म।
1951 – बोलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर का जन्म।
1953 – राजनीतिज्ञ सलमान खुर्शीद का जन्म।
1975 – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का जन्म।
1978 – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री विद्या बालन का जन्म।
1 जनवरी को हुए निधन
1933 - भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक हेमचंद दासगुप्त का निधन हुआ।
1955 - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का निधन हुआ।
1940 - प्रसिद्ध तेलुगु लेखक पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव का निधन हुआ।
0 comments:
Post a comment