जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने अजमेर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था उन्हें विरासत में मिली है। इसे दूर करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गांव-ढाणी तक प्रत्येक व्यक्ति को चिकित्सा सुविधाएं दिलाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। ााजपा के आलोचना रूपी पेट दर्द का मेरे पास कोई इलाज नहीं है। डॉ. शर्मा शुक्रवार को अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय लक्ष्मी पार्क में आयोजित अभीनंदन समारोह में बोल रहे थे। डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल बयानबाजी करती है। सत्ता में रहते हुए राज्य की खराब चिकित्सा व्यवस्था को तो सुधारा नहीं और अब कांग्रेस की सरकार बनते ही आरोप मढ़ रही है। दरअसल ााजपा अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अनर्गल आरोप लगाना भाजपा की संस्कृति रही है,लेकिन जनता ने उसे सत्ता से बाहर कर आइना दिखा दिया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनता के समर्थन से विधानसभा चुनाव तो हमने जीत लिया है। अब लोकसभ चुनाव में फतह करना है। सत्ता मद में नहीं रहकर अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। अब आने वाला समय अधिक चुनौतियों वाला होगा। पिछले चुनाव में जो कमियां रही है, उन्हें दूर कर प्रदेश की सभी २५ सीटें जीतना है। इस दौरान शर्मा ने
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में दे ाने का कार्यकर्ताओं से संकल्प दिलाते हुए कहा कि अजमेर लोकस ाा उपचुनाव व तीन राज्यों के विधानस ाा चुनाव सेमीफाइनल थे। अब फाइनल की तैयारी करनी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा पत्र के अनुसार सरकारों के सत्ता में आने के दस दिन मै किसानों का कर्ज माफ कर दिया। इसके लिए प्रदेश के मु यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार में आते ही दस दिन में कमेटी गठित कर कर्ज माफ के आदेश जारी किए।
बबर्दाश्त नहीं
उन्होंने कहा कि प्रदेश भरस्टाचार मुक्त किया जाएगा। कांग्रेस शासन में शुरू की गई मु त दवा योजना व जांचें की क्रियान्विति ढंग से लागू कराया जाएगा। हाल ही सचिन पायलट ने गांवों में बरोजगारी को लेकर स त निर्देश देकर नरेगा योजना में पुन: तेजी लाने को कहा है।
0 comments:
Post a comment