16 फरवरी का इतिहास
आज ही भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के का निधन हुआ, विश्व इतिहास में 16 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –
1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में शामिल होने और 1917 में क्रान्ति का सामना करने के कारण रुस के कमज़ोर हो जाने के बाद लिथवानिया ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1944 – हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के का नासिक में 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1946 – पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में सोवियत संघ के प्रतिनिधि ने वीटो अधिकार का प्रयोग किया।
1959 – क्यूबा में क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो क्यूबा के इतिहास में सबसे कम उम्र 32 साल में प्रधानमंत्री बने।
1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।
16 फरवरी का इतिहास
1982 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
1984 – दक्षिणी लेबनान में जेबशीत कालोनी के इमाम जुमा और इस क्षेत्र में अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के विरुद्ध इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन आरंभ करने वाले शैख़ राग़िब हर्ब को शहीद कर दिया गया।
1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना से शामिल किया गया।
2005 – पर्यावरण की रक्षा के लिए क्योटो संधि दुनिया के कई प्रमुख देशों के राज़ी होने के सात साल बाद अस्तित्व में आई।
16 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति-
1745 - थोरले माधवराव पेशवा - मराठा सामाज्य के चौथे।
1822 - राजेन्द्रलाल मित्रा - भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान
1978 - वसीम जाफ़र - भारतीय क्रिकेटर
1937 - गुलाम मोहम्मद शेख़ - अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक हैं।
16 फ़रवरी को हुए निधन-
2016 - बुतरस घाली - संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
1944 - दादा साहब फाल्के - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।
1956 - मेघनाथ साहा - गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
दैनिक चमकता राजस्थान
Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment