18 फरवरी का इतिहास
आज ही भक्तिकाल के प्रमुख संत चैतन्य महाप्रभु का जन्म हुआ, विश्व इतिहास में 18 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –
1614 – जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
1905 – इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना श्यामजी कृष्णवर्मा ने लंदन में की।
1911 – विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ। एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई। 10 कि.मी. की इस उड़ान में 6500 पत्र नैनी ले जाए गए।
1926 – फ़्रांस और स्पेन की संयुक्त सेना ने अमीर अब्दुल करीम रैफ़ी के नेतृत्व वाली मोरक्को की सेना के प्रतिरोध को कुचल दिया।
1930 – लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबामग ने किया।
1946 – मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
1965 – गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
18 फरवरी का इतिहास
1971 – भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
1979 – अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
1996 – लंदन के वेस्ट एन्ड इलाके में एक डबल-डेकर बस में बम धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
2001 – एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
2007 – दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके से 68 लोग मारे गए।
18 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति-
1883 - मदन लाल ढींगरा - भारतीय क्रांतिकारी
1899 - जयनारायण व्यास, स्वतन्त्रता सेनानी
1836 - रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।
1894- रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ
1486 - चैतन्य महाप्रभु - भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे।
18 फ़रवरी को हुए निधन-
1546 - मार्टिन लूथर, जर्मन धर्मसुधारक
1977 - अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
2016 - अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
दैनिक चमकता राजस्थान
Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment