ऐश्वर्या ने अभिषेक को किया बर्थडे विश
अभिनेता अभिषेक बच्चन का आज 43वां बर्थडे है। अभिषेक के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस और बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिज उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ऐश्वर्या ने अभिषेक को किया बर्थडे विश
अभिनेता अभिषेक बच्चन का आज 43वां बर्थडे है। अभिषेक के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस और बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिज उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इस बार अभिषेक के जन्मदिन को बहुत खास बनाने के लिए वाइफ और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने जो किया है वह उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है ।
वहीं बहन श्वेता बच्चन ने भाई अभिषेक को काफी खास मैसेज दिया। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम साइट पर दो तस्वीरें साझा की है।
ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की गई एक फोटो में अभिषेक बच्चन के बचपन की फोटो है। यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट हैं जिसमें अभिषेक टोपी पहनकर नजर आ रहे हैं।
अभिषेक की यह फोटो शायद तक का होगा जब अभिषेक 1-2 साल के रहे होंगे। अभिषेक के बच्चन फोटो काफी क्यूट लग रही है।
वहीं एक दूसरा फोटो उन्होंने शेयर किया है जिसमें वह खुद अभिषेक के साथ नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा है- हैप्पी बर्थडे बेबी।
अभिषेक को जन्मदिन विश करते हुए बहन श्वेता बच्चन नंदा ने अभिषेक के साथ बचपन की फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों भाई बहन काफी क्यूट लग रहे हैं।
अभिषेक को जन्मदिन विश करते हुए बहन श्वेता बच्चन नंदा ने अभिषेक के साथ बचपन की फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों भाई बहन काफी क्यूट लग रहे हैं।
इस फोटो को देखकर लगता है कि दोनों करीब 3-4 साल के होंगे। सोशल मीडिया पर इन दोनों की फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी, 1976 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर हुआ।
अभिषेक ने अपनी स्कूलिंग कई जगहों से पूरी की है। उन्होंने अपनी पढ़ाई मॉडर्न स्कूल एंग्लो कालेज, जमनाबाई नर्सी स्कूल और बाम्बे स्काटिश स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की। वहीं बोस्टन यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपना कॉलेज कंप्लीट किया।
दैनिक चमकता राजस्थान
Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment