गांधी जी के विचारों पर चलकर ही देश बनेगा मजबूत : खाचरियावास
जयपुर। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि यह देश गांधी के विचारों पर चलकर ही मजबूत हो सकता है।
गांधी जी के विचारों पर चलकर ही देश बनेगा मजबूत : खाचरियावास
जयपुर। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि यह देश गांधी के विचारों पर चलकर ही मजबूत हो सकता है।
उनके विचारों और त्याग का भारत ही नहीं पूरा विश्व सम्मान करता है, उनके जैसा कोई नहीं है। खाचरियावास गांधी जी की 150वीं जन्म जयन्ती वर्ष के अवसर पर निकाली जा रही अन्तरराष्ट्रीय कार रैली के सदस्यों के सोमवार को यहां होटल उनियारा गार्डन में पहुंचने पर उनकी अगवानी करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि गांधी जी का संघर्ष इसलिए भी महान है क्योंकि जब वे लड़ रहे थे तो देश आजाद नहीं था। गांधी जी बंटवारे में, जात-पात में, हिंसा में विश्वास नहीं करते थे।
आज भी भारत का मूल ढांचा गांधीजी के मूल सिद्धान्तों के साथ ही खड़ा है। दस वाहनों में सवार इस 33 सदस्यीय दल के आकर्षण और खासियत 97 वर्षीय वी.कल्याणम हैं।
कल्याणम गांधीजी एवं नेहरूजी जी के निजी सहायक रह चुके हैं और गांधीजी के विचारों के चलते-फिरते हस्ताक्षर हैं। उन्होंने इस मौके पर गांधीजी से मुलाकात और उनके जीवन से जुड़ी यादें साझा कीं। खाचरियावास ने इस उम्र में भी उनके जीवट की सराहना की एवं उनकी दीर्घायु की प्रार्थना की।
'सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा' और गांधीजी के विचारों से प्रेरित अहिंसा एवं सहअस्तित्व की भावना के साथ 'ड्राइव फोर पीस' के रूप में सोमवार को दिल्ली के राजघाट से यात्रा पर निकला यह 33 सदस्यीय दल 26 फरवरी तक 1200 किलोमीटर से अधिक तय करेगा। रैली को सोमवार दोपहर को सड़क सुरक्षा सप्ताह के आरम्भ पर केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी एवं विदेश मंत्री ने दिल्ली से रवाना किया।
यह रैली दिल्ली, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद, पोरबन्दर, भरूच, पूना, जबलपुर, अखनऊ, पटना, धनबाद, कोलकाता, ढाका, अगरतला होते हुए 26 फरवरी को म्यानमान के यंगून पहुंचेगी।
कार्यक्रम में अपर परिवहन आयुक्त श्रीमती मनीषा अरोड़ा, उपायुक्त सड़क सुरक्षा श्रीमती निधि सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
दैनिक चमकता राजस्थान
Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment