महिला कांग्रेस ने मांगी सात सीटें
जयपुर। लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी महिला कांग्रेस ने भी महिलाओं के लिए 7 सीटों की मांग की है। विधानसभा चुनावों में भी महिला कांग्रेस ने 50 सीटें मांगी थी और पार्टी ने 27 सीटों पर महिला प्रत्याशी खड़े किए। पीसीसी में मंगलवार को हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार किया गया।
बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस ने ब्लॉक इकाइयों को और अधिक मजबूत करने का निर्णय किया। इसकी शुरूआत जल्द ही प्रदेश की सभी 400 ब्लॉक इकाइयों के अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर से की जाएगी और इसके उपरांत ब्लॉक कमेटियों के सहयोग से बूथ स्तर पर महिलाओं को तैनात करने का कार्य हाथ में लिया जाएगा। बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
बैठक में एआईसीसी महासचिव एवं राज्य प्रभारी नीतू वर्मा सोईन ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में महिला कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और अब लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस को और अधिक सक्रियता से काम करने की जरूरत है। सोईन ने सभी जिलों में युवतियों को संगठन से जोडऩे और सोशल मीडिया पर संगठन के कार्यक्रम प्रसारित करने के निर्देश दिए।
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की भूमिका सराहनीय रही।
दैनिक चमकता राजस्थान
Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment