मोदी की आक्रामकता को भुनाएगी भाजपा
जयपुर।
पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए की कई एयर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभाओं में ज्यादा हमलावर हो गए हैं।
मोदी की इस आक्रामकता को भुनाने के लिए भाजपा ने 'सशक्त मोदी, सशक्त भारत' मुहिम को गति दी है। भाजपा सोशल मीडिया पर भी मुस्तैदी बढ़ाने के साथ जनसंपर्क अभियान को भी व्यापकता प्रदान करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक से पैदा हुए माहौल को अपने पक्ष में भुनाने की मशक्कत में जुटी है।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया प्रकोष्ठ की बैठक में भी मोदी की आक्रामकता को आगामी लोकसभा चुनाव में भुनाने के मुद्दे पर मंथन किया गया।
बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी, विधायक सतीश पूनिया, भाजपा मीडिया के प्रदेश प्रभारी विमल कटियार सहित कई कई नेता मौजूद रहे। बैठक में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मोदी की आलोचना करने वालों को तुरंत जवाब देने के लिए सोशल मीडिया पर मुस्तैदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया बताते हैं।
साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक को देश के स्वाभिमान से जोड़ते हुए देशभक्ति का जज्बा जगाने का अभियान सोशल मीडिया पर चलाने में भाजपा के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ को सक्रिय करने पर विचार किया गया बताते हैं।
मोदी की आक्रामकता को भुनाएगी भाजपा
हर वर्ग से संपर्क
संगठन मंत्री चंद्रशेखर भी शिक्षक, वकील, सीए तथा पूर्व सैनिक सहित समाज के विभिन्न वर्गों से अलग-अलग समूह में संपर्क कर चुके हैं।
भाजपा ने प्रदेश स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक लोगों से सीधे संपर्क की व्यापक व्यूह रचना तैयार की बताते हैं। पार्टी पदाधिकारियों का विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास भी इसी कड़ी का हिस्सा है। विभिन्न वर्गों या समूहों से चर्चा का विषय भी 'सशक्त मोदी, सशक्त भारत’ रखा गया है।
माहौल सुधरा
विधानसभा चुनाव के बाद सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री की आक्रामकता से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नए जोश का संचार हुआ है।
कार्यकर्ताओं में आए उत्साह को देखते हुए भाजप संगठन से जुड़े रणनीतिकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव तक यही माहौल रहा तो भाजपा को फायदा होगा।
विधासनसभा चुनाव के बाद राजस्थान में ज्यादातर सीटों पर भाजपा को कमजोर आंका जा रहा था, लेकिन अब स्थिति को भाजपा के अनुकूल माना जा रहा है।
दैनिक चमकता राजस्थान

Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment