निगम संचालन समिति के 19 चेयरमैनों ने संभाला पदभार
जयपुर
नगर निगम संचालन समितियों के गठन के दूसरे दिन गुरुवार को नए चेयरमैनों ने पदभार संभाल लिया। महापौर विष्णु लाटा ने चेयरमैनों को पदभार संभलवाया। हालांकि चेयरमैन बने 6 भाजपा पार्षदों ने दूरी बनाए रखी। इसके अलावा अन्य सभी 19 चेयरमैनों ने पदभार संभाल लिया है। इनमें भाजपा के 3 पार्षद भी शामिल हैं।
नगर निगम के पांचवें बोर्ड में तीसरी बार संचालन समितियों के चेयरमैन बदले गए हैं। भाजपा की आपत्ति दरकिनार कर सरकार ने नगर निगम की मौजूदा संचालन समितियों का पुनर्गठन कर 26 समितियों के 25 चेयरमैन बनाए हैं। इनमें भाजपा के सिर्फ तीन चेयरमैन ही पदभार ग्रहण करने निगम पहुंचे, बाकी चेयरमैनों ने दूरी बनाए रखी।
चेयरमैन बने 3 भाजपा पार्षदों ने संभाला पदभार
चेयरमैन बने तीन भाजपा पार्षदों ने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंच पदभार संभाला। इनमें भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति और फायर समिति चेयरमैन भगवत सिंह देवल, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति-बी चेयरमैन प्रकाश गुप्ता व होर्डिंग्स एवं नीलामी समिति चेयरमैन गोपाल कृष्ण शर्मा शामिल हैं। वहीं चेयरमैन बने भाजपा के 6 पार्षद पदभार संभालने नहीं पहुंचे। इनमें संजय जांगिड़, कौशल किशोर शर्मा, तेजेश शर्मा, राजेश गुप्ता, नारायण नैनावत व राजेश बिवाल शामिल हैं।

बैठकों का दौर जारी रहा
मामले को लेकर गुरुवार को भी बैठकों का दौर जारी रहा। ऐसे पार्षद जो संचालन समितियों के अध्यक्ष रह चुके हैं, उन्होंने याचिका दायर के लिए वकीलों से मुलाकात की। पार्टी भी वकीलों से राय मशविरा करती नजर आई।
एसीबी में की थी शिकायत, अब बनाया चेयरमैन
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय नगर निगम की सफाई समितियों के तीन चेयरमैन अनिल शर्मा, प्रकाश गुप्ता और दिनेश अमन का भ्रष्टाचार का ऑडियो वायरल हुआ था।

इसे लेकर कांग्रेस ने एसीबी में शिकायत भी की थी, लेकिन अब कांग्रेस ने प्रकाश गुप्ता को वापस स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति का चेयरमैन बना दिया है।
मैंने बोर्ड के प्रस्ताव से समितियों का गठन किया है। इससे पहले पूर्व मेयर निर्मल नाहटा व अशोक लाहोटी ने भी इसी तरह समितियां बनाई थी। मुझे सभी ने वोट दिया है, अब मैं सभी चेयरमैनों को साथ लेकर चलूंगा।

चेयरमैनों से उम्मीद है कि वे शहर को स्वच्छ व साफ बनाने में सहयोग करें। सभी चेयरमैन जनता को राहत प्रदान करेंगे।
विष्णु लाटा, महापौर
दैनिक चमकता राजस्थान
विष्णु लाटा, महापौर
दैनिक चमकता राजस्थान
Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment