वसुंधरा राजे ने नहीं मनाया जन्मदिन
जयपुर । भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 8 मार्च को अपना जन्मदिन नहीं मनाया। राजे जब पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाजों के परिजनों को सांत्वना देने गईं, तभी उनकी व्यथा देखकर उन्होंने निश्चय कर लिया था कि वह इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च, 1953 को मुंबई में हुआ। महिला दिवस भी 8 मार्च को होने से उनके समर्थक उनके जन्मदिन को विशेष उत्साह से मनाते आए हैं। इस बार अपने जन्मदिन पर वे धौलपुर में रहीं। उनके जन्मदिन पर कहीं कोई आयोजन नहीं किया गया।

सोशल मीडिया पर बधाई
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी गांधी, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, सांसद रामचरण बोहरा, नजमा हेपतुला सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर राजे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजे ने शुभकामनाएं देने वाले सभी शुभचिंतकों का ट्वीट कर शुभकामनाओं के लिए आभार ज्ञापित किया।
रक्तदान शिविर
राजस्थान विधानसभा चुनाव में झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र भाम्बू ने जयपुर में मानसरोवर स्थित एससीजी हॉस्पिटल में पुलवामा शहीदों की स्मृति में वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में युवाओं ने 176 यूनिट रक्तदान किया।
दैनिक चमकता राजस्थान

Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment