12 अप्रैल का इतिहास
आज ही सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ, विश्व इतिहास में 12 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं – 1531 – जर्मनी के पूंजीपति प्रोटिस्टेंट ईसाइयों के बीच सैनिक एवं धार्मिक समझौता हुआ।
1801 – रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
1801 – विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
1861 – अमेरिका में दक्षिण और उत्तर राज्यों के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया।
1927 – ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को वोटिग अधिकार देने का समर्थन किया।
1928 – जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
1932 – स्पेन में प्रजातांत्रिक सरकार की स्थापना हुई और राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ।
1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु हुई और उप-राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने।
12 अप्रैल का इतिहास
1946 – सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
1955 – डॉ जोंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
1961 – सोवियत संघ ने पहले इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। यूरी ने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।
1973 – सूडान ने अपना संविधान बनाया।
1975 – अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर पांच साल के हस्तक्षेप के बाद मामले से खुल को अलग किया।
1978 – भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
1981 – अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।
1991 – खाड़ी युद्ध ओपचारिक रूप से समाप्त हुआ।
1998 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे।
2007 – पाकिस्तान ने ईरान-पाकिस्तान-भारत गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
2008 – अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत हुई।
2009 – जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।
2010 – भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगित जीती।
2012 – फेसबुक पर कैंडी क्रश सागा गेम को जारी किया गया।
2013 – फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।
2014 – मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।
आज के दिन जन्मे व्यक्ति-
1621 – सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ।
1885 – मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुआ।
1910 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म हुआ।
1937 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का जन्म हुआ।
1954 – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी का जन्म हुआ।
1917 – विश्व के महान आलराउंडरों में से एक भारत का महान क्रिकेट खिलाड़ी वीनू मांकड का जन्म हुआ।
1943 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म हुआ।
आज के दिन हुए निधन-
1236 – दिल्ली (भारत) का शासक इल्तुतमिश का निधन हुआ।
2006 - महान कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन।
दैनिक चमकता राजस्थान
Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment