18 अप्रैल का इतिहास
आज ही भौतिकशास्त्र के प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन हुआ, विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –1612 – मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1846 – आर.ई.हाउस ने द्वारा टेलीग्राफ टिकर का पेटेंट कराया गया।
1859 – वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।
1902 – डेनमार्क पहला देश बना जिसने अपराधियों की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट तकनीक को अपनाया।
1906 – सेन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत हुई।
1917 – महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया और वही से सत्याग्रह की शुरुआत की।
1924 – सिमन एंड शूस्टर की पहली क्रॉसवर्ड पजल बुक प्रकाशित हुई।
1930 – क्रांतिकारी मास्टर दा व इंडियन रिपब्लिकन आर्मी ने चिटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।
1948 – नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
1950 – विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
1955 – बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1959 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का निधन हुआ।
1961 – प्रसिद्ध बालीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का जन्म हुआ।
1971 – सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
1980 – जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
1991 – केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
1994 – वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1996 – काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भून दिया।
1996 – ज़ायोनी शासन की वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान के क़ाना गांव में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के ठिकाने पर बमबारी की जहॉ सैकड़ों असैनिकों ने शरण ले रखी थी।
18 अप्रैल का इतिहास
2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद हुए।
2002 – 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।
2005 – भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत हुए।
2006 – राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित हुआ।
2008 – भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
2008 – आईपीएल के पहले सीजन का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था।
2008 – अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों से 27 की मौत हुई और 65 घायल हुए।
2014 – माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत हुई।
18 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति-
1621 – सिक्खों के नौवें गुरु तेग़ बहादुर का जन्म हुआ।
1858 – प्रसिद्ध समाज सुधारक धोंडो केशव कर्वे का जन्म हुआ।
1901 – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह का जन्म हुआ।
1916 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ।
18 अप्रैल को हुए निधन –
1898 – भारत के क्रांतिकारी अमर शहीद दामोदर हरी चापेकर का निधन हुआ।
1955 – भौतिकशास्त्र के प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन हुआ।
1972 – भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान पंडित पांडुरंग वामन काणे का निधन हुआ।
1978 – प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन हुआ।
दैनिक चमकता राजस्थान
1621 – सिक्खों के नौवें गुरु तेग़ बहादुर का जन्म हुआ।
1858 – प्रसिद्ध समाज सुधारक धोंडो केशव कर्वे का जन्म हुआ।
1901 – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह का जन्म हुआ।
1916 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ।
18 अप्रैल को हुए निधन –
1898 – भारत के क्रांतिकारी अमर शहीद दामोदर हरी चापेकर का निधन हुआ।
1955 – भौतिकशास्त्र के प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन हुआ।
1972 – भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान पंडित पांडुरंग वामन काणे का निधन हुआ।
1978 – प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन हुआ।
Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment