20 अप्रैल का इतिहास
आज ही प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्म हुआ, विश्व इतिहास में 20 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं – 1611 – शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक का पहला ज्ञात मंचन हुआ।
1712 – बहादुर शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1777 – न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
1802 – वहाबियों ने इराक़ के पवित्र नगर कर्बला पर हमला किया और सैकड़ों शिया मुसलमानों को मार डाला।
1857 – पंजाब और पहाड़ी रियासतों में शुरू हुई आजादी की पहली लड़ाई का बीज कसौली में बोया गया था।
1888 – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत हुई।
1940 – आरसीए द्वारा पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया गया था।
1946 – संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ़ नेशन्स भंग की गई।
1953 – कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ।
20 अप्रैल का इतिहास
1960 – एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
1971 – भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता।
1972 – अपोलो 16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चाँद पर उतरने वाली इतिहास की पाँचवीं टीम बनी।
1973 – कनाडा का एएमआईके ए-2 पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।
1978 – सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिरा दिया।
1992 – दुनिया का सबसे बड़ा मेला एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया।
1997 – इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
1999 – अमरीकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाईस्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुँध गोलीबारी में 25 लोगों को मार दिया।
1999 – जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ़्रीडम' से सम्मानित हुए।
2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहला दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी' ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
20 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति-
1592 – अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म हुआ।
1878 – उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक़ का जन्म हुआ।
1889 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म हुआ।
1914 – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का जन्म हुआ।
1920 – प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉय का जन्म हुआ।
1939 – जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के पचासवें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
1950 – प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्म हुआ।
1965 – मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का जन्म हुआ।
1972 – भारतीय अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का जन्म हुआ।
20 अप्रैल को हुए निधन –
1911 – प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन हुआ।
1912 – काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन हुआ।
1960 – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन हुआ।
1970 – भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का निधन हुआ।
दैनिक चमकता राजस्थान
Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment