भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, वसुंधरा राजे सहित प्रदेश के 21 नेता
जयपुर।
लोकसभा चुनाव में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित 40 स्टार प्रचारक होंगे।
स्टार प्रचारकों की इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा सहित प्रदेश के 21 नेताओं को रखा गया है। प्रचार में प्रदेश की राजनीति में जातिगत संतुलन का भी ध्यान रखा गया है।
गुर्जर समुदाय को साधने के लिए कालूलाल गुर्जर को स्टार प्रचारकों की सूची में प्रमुखता दी गई है।
सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, पीयूष गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति इरानी तथा मुख्तार अब्बास नकवी का नाम है।
सूची में संगठन से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, वी.सतीश, शिवराज सिंह चौहान, सुधांशु त्रिवेदी तथा अविनाश राय खन्ना को शामिल किया गया है।
क्षेत्र से बाहर भी जाएंगे
मोदी सरकार में राज्य के पांचों मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पी.पी. चौधरी, डॉ. अर्जुनराम मेघवाल तथा गजेंद्र सिंह शेखावत लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

ये चारों केंद्रीय मंत्री अपने क्षेत्र से बाहर भी प्रचार करेंगे। केंद्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वे पूरे राजस्थान में पार्टी का प्रचार करेंगे।
चौधरी नागौर से सांसद है। नागौर सीट इस बार भाजपा ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लिए समझौते में छोड़ी दी।
हर वर्ग को साधा
भाजपा उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, ओमप्रकाश माथुर, गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़, कैलाश मेघवाल, किरण माहेश्वरी, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, नारायण लाल पंचारिया, कालुलाल गुर्जर, डॉ. सतीश पूनिया, रामकुमार वर्मा, किरोड़ी लाल मीणा, कालूलाल गुर्जर, भजनलाल शर्मा व युनूस खान के जरिए हर जाति-वर्ग को साधने का प्रयास किया है
मोदी, शाह और रूपाणी की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा सांसद हेमा मालिनी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
इस सूची में उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज का भी नाम है।
दैनिक चमकता राजस्थान

Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment