मुख्यमंत्री गहलोत सहित कांग्रेस नेताओं ने की कई सभाएं
भीलवाड़ा । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में केवल पाकिस्तान का भय दिखाकर चुनाव जीतना चाहते हैं, जबकि भारत के सामने पाकिस्तान कुछ नहीं है। क्या केवल प्रधानमंत्री मोदी ही राष्ट्रभक्त हैं हम नहीं हैं। वे दिखावा करते हैं और हम दिखावा नहीं, काम करते हैं।वे शुक्रवार को शाहपुरा में सभा को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि भीलवाड़ा में विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी। चम्बल का पानी सबसे बड़ा काम है। अब नए कारखाने लगाएंगे। राजस्थान में अंधड़ में 25 लोगों की मौत हुई है। इन्हें पूरी मदद कर रहे हैं।
पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि हमने तीन माह में काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले ऐसी मुख्यमंत्री थी, जो किसी की सुनती नहीं थी। सरकारी खर्च पर प्रचार होता था। भाजपा केवल धर्म और जाति के नाम पर चुनाव लडऩा चाहती है। चुनावी सभा को कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी रामपाल शर्मा, विधायक रामलाल जाट, कैलाश त्रिवेदी ने भी संबोधित किया।
पीएम मोदी को सेल्फी लेना कांग्रेस ने सिखाया
कोटा (निसं)। जिले के सीमल्या टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को हुई सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, जो आजकल काफी सेल्फी लेते हैं। उन्हें सेल्फी लेना कांग्रेस ने सिखाया है। वे पूछते हैं, कांग्रेस ने पचास साल में क्या काम किए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तब ही इक्कीसवीं सदी का देश को सपना दिखाया था और उस पर आगे बढ़ाया था। सभा को स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल व प्रत्याशी रामनारायण मीणा ने भी संबोधित किया। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार भी सभा में आए।
दैनिक चमकता राजस्थान

Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment