सरकार आते ही नोटबंदी की जांच करवाएंगे : गहलोत
खेतड़ी (झुंझुनूं)
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेतड़ी में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में केन्द्र सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया।
उन्होंने कहा कि आज भारत का लोकतंत्र खतरे में है। मोदी जुमलों से देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। मोदी एक्टिंग करते हैं।
उन्हें राजनीति में नहीं बॉलीवुड में होना चाहिए, क्योंकि जो एक्टिंग फिल्मों में होती है उसमें सत्यता नहीं होती। मोदी ने काले धन वापसी की घोषणा करके आम आदमी को लाइन में लगा दिया तथा बड़े-बड़े लोग बैंकों के पिछवाड़े से रुपए बदल कर चले गए। हमारी सरकार आते ही नोटबंदी की जांच करवाएंगे।
अपने कार्यकाल की योजनाओं का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि उन्होंने नि:शुल्क दवा योजना, पेंशन योजना लागू की।
हमारी सरकार ने झुंझुनं में खेल विश्वविद्यालय की घोषणा की थी, परंतु गत वसुंधरा सरकार ने उसमे कोई बजट नहीं दिया। विश्वविद्यालय केवल कागजों में ही रह गया।
गांधी परिवार का गत 30 वर्षो से कोई भी सदस्य मंत्री या अन्य पद पर नहीं है, फिर भी भाजपा के नेता उनके खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं।

मोदी के मंत्रियों की हालत खराब
बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को श्रीकोलायत कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी के मंत्रियों की हालत खराब है।
भाजपा ने सीआर चौधरी का टिकट काट दिया। चुनाव लड़ रहे मोदी के मंत्रियों की हालत खराब है। इसके माध्यम से उन्होंने बीकानेर से चुनाव लड़ रहे केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ खदु के पुत्र वैभव गहलोत के सामने चुनाव में उतरे भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पाली से भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी और जयपुर ग्रामीण से चुनाव में उतरे केन्द्रीय मंत्री राज्यवद्र्धन सिंह पर भी निशाना साधा।
उनके मंत्रियों के उपनाम लेकर बोलने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाई और ठहाके लगाए।
दैनिक चमकता राजस्थान

Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment