सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही मोदी टीम
चूरू । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में 76 साल में जो विकास हुआ है। वो कांगे्रस की देन है। मोदी कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है।
राजीव गांधी कंप्यूटर लेकर नहीं आते तो ये संभव नहीं होता। मोबाइल फोन आज आपके हाथ में है। पूरी दुनिया मुठ्ठी में है, जो व्यक्ति खिलाफ में है उनके विरुद्ध मोदी की टीमें सोशियल मीडिया का दुरुपयोग कर रही हैं।
आप परवाह मत करो। सोशियल मीडिया के भ्रम में मत आओ। वे गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कांग्रेस उम्मीदवार रफीक मंडेलिया की नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे।
गहलोत ने कहा कि पिछली बार कांग्रेस प्रत्याशी 12 हजार वोटों से पीछे रह गए। इस बार आप बेड़ा पार लगाओ। पूरे देश को कांग्रेस की जरूरत है।
बिना कांग्रेस के देश का काम चलेगा नहीं। लोग ठग विद्या के माध्यम से सत्ता में आकर बैठ गए हैं। मगर जनता जान गई है कि ये झूठे जुमले बोलते हैं।
ये एक रुपया ब्लैक मनी लेकर नहीं आए मोदी। दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देंगे। कोई नौकरी नहीं मिली। महंगाई कम कर देंगे। महंगाई बढ़ती गई। 15 लाख रुपए खाते में आएंगे की कहीं लेकिन उसका क्या हुआ।
मोदी की तरह घमंड नहीं
गहलोत ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने देश के लिए जान दे दी। पाक के टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया। पाक की सेना को सरेंडर करवा दिया। मगर मोदी की तरह कभी घमंड नहीं किया। उन्होंने कभी नहीं कहा कि ये मैंने किया। अगर मोदी जी चुनाव जीतकर आ गए तो देश में फिर चुनाव होंगे या नहीं होंगे। ये कोई नहीं कह सकता।
भाजपा से सवाल पूछले वाला होता है देशद्रोही
प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि अब नई सरकार बनेगी। नए प्रधानमंत्री आपके बीच में होंगे। मोदी सरकार से सवाल पूछने वालों को देशद्रोही बोला जाता है। भाजपा से सहमत नहीं हो तो आपको राष्ट्र द्रोही बोला जाता है। कांग्रेस हर धर्म-मजहब को मानने वाली पार्टी है।
दैनिक चमकता राजस्थान
Dainik Chamakta Rajasthan e-paper and Daily Newspaper, Publishing from Jaipur Rajasthan
सम्बन्धित खबरें पढने के लिए यहाँ देखे
0 comments:
Post a comment