सोनिया गांधी ने राजीव अरोड़ा को एआईपीसी का पदाधिकारी बनाया
नई दिल्ली (कासं)। विभिन्न राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अब काफी तेजी से फैसले ले रही हैं।
लगातार दो दिनों की बैठक के बाद शुक्रवार को सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस (एआईपीसी) में दो नए पदाधिकारी बनाए।अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस में मिलिंद देवड़ा की जगह दो पदाधिकारी बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अभी तक मिलिंद देवड़ा एआईपीसी के वाइस चेयरमैन और रीजनल कोऑर्डिनेटर (पश्चिमी जोन) थे। विज्ञप्ति के मुताबिक सोनिया गांधी ने अब मिलिंद देवड़ा की जगह सलमान सोज को एआईपीसी का वाइस चेयरमैन बनाया है। इसके अलावा सोज को नॉर्थ जोन का रीजनल कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किया गया है।वहीं, राजीव अरोड़ा को पश्चिमी जोन का रीजनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। फिलहाल राजीव अरोड़ा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक किए गए योगदान के लिए एआईपीसी के पूर्व वाइस-चेयरमैन मिलिंद देवड़ा का आभार व्यक्त किया है।
अरोड़ा ने सोनिया ने जताया आभार
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के निर्देश से आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल द्वारा मुझे ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी का रीजनल को-ऑर्डिनेटर (वेस्ट जोन) नियुक्त किया गया। इसके लिए मैं श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री के.सी. वेणुगोपाल एवं श्री शशि थरूर जी का आभार व्यक्त करता हूँ एवं धन्यवाद देता हूँ।

0 comments:
Post a comment