कांग्रेस नेता शशि थरूर और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अर्थव्यवस्था पर व्यक्त किए विचार
चमकता राजस्थान
जयपुर। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि गाय के नाम पर देश में लोगों की हत्याएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं से देश शर्मसार हो रहा है।
विदेशों में जब हम जाते हैं तो विदेशी कहते हैं कि आपके देश में गाय के नाम पर लोगों की हत्याएं हो रही हैं। ऐसा लगता है, जैसे देश में युद्ध का माहौल है। इससे विदेशी निवेशक अपनी रकम विड्रा कर रहे हैं। कोई नया निवेशक यहां आने से कतरा रहे हैं, जिसके कारण देश की अर्थ व्यवस्था पटरी से उतर गई है। वह इंडिया इन क्राइसिस कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने जयपुर के होटल क्लाक्र्स आमेर में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था के संकट मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत विरोध नहीं होना चाहिए। चुनाव जीतने के बाद विपक्ष के अच्छे सुझावों को लेना चाहिए। शशि थरूर ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को हटाने पर भी सवाल खड़ा किया। कहा कि जहां पर मां अपने बेटे को स्कूल छोडऩे नहीं जा सकती, वहां की क्या स्थिति हो सकती है। पाक अधिकृत कश्मीर के मामले में कहा कि हम सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज पाक अधिकृत कश्मीर की क्या स्थिति है। वहां पर कश्मीरी बहुत कम रह गए है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लोग ज्यादा बस गए है। बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर से सवाल खड़ा किया। कहा कि स्ट्राइक में कोई आतंकी नहीं मारा गया। सिर्फ पहाड़ पर कुछ पेड़ गिराकर विमान आ गए। हम भाजपा की तरह ऐसी राजनीति नहीं करते। साथ ही थरूर ने कहा कि पीएम मोदी के हर काम की आलोचना नहीं होनी चाहिए। जनता ने उन्हें चुना है तो जनता को कुछ अच्छा तो लगा होगा, स्वच्छता योजना, उज्ज्वला योजना मोदी सरकार की अच्छी योजनाए हैं। जीएसटी को टैक्स टेरिरिजम करार दिया। नोटबंदी को भी गलत कदम बताया।

0 comments:
Post a comment