विधानसभा चुनाव-2019
नई दिल्ली (एजेंसी)।
महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना गठबंधन एकबार फिर सत्ता में वापसी को तैयार है जबकि हरियाणा में भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। यहां बीजेपी 39 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 1 सीट पर वह आगे चल रही है। कांग्रेस 31 सीटें जीत चुकी है, जबकि जेजेपी 10 सीटों पर कब्जा करने में कामयाब रही है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि हम लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक और सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक नैतिक हार है। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनका पूरा नेतृत्व जमीनी हकीकत से कटा हुआ था। महाराष्ट्र के लोगों को धन्यवाद देते हुए पीएम मदी ने कहा कि हमें एक बार फिर से लोगों का समर्थन मिला है। महाराष्ट्र की प्रगति की दिशा में हमारा काम जारी रहेगा। मैं बीजेपी, शिवसेना और हमारे पूरे एनडीए परिवार के हर कार्यकर्ता को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सलाम करता हूं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमें आशीर्वाद देने के लिए मैं हरियाणा के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हम राज्य की प्रगति के लिए समान उत्साह और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे। मैं मेहनती बीजेपी हरियाणा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने हमारे विकास के एजेंडे को विस्तार दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को इस चुनावी जीत के लिए शुभकामनाएं देता हूं। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर आज शाम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे। सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
हरियाणा के मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं। उन्होंने अपना विनिंग सर्टिफिकेट कलेक्ट किया। चुनाव जीतने के बाद शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने अपना विनिंग सर्टिफिकेट कलेक्ट किया। वर्ली विधानसभा सीट से जीते हैं आदित्य ठाकरे।
गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से जीत के बाद कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि ये जनादेश हरियाणा की वर्तमान सरकार के खिलाफ है। सभी दलों को एकजुट होकर एक मजबूत सरकार बनानी चाहिए। चाहे वह जेजेपी, बसपा, इनेलो या निर्दलीय उम्मीदवार हों।
महाराष्ट्र-हरियाणा की जनता को मोदी ने दिलाया विश्वास, बोले- पिछली बार से भी ज्यादा काम करेंगे
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा को मिली जीत पर बधाई देते हुए कहा कि दिवाली के आरंभ होने के पूर्व ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने भाजपा के प्रति, हमारे साथियों के प्रति जो विश्वास जताया है और आशीर्वाद दिया है इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। महाराष्ट्र और हरियाणा में मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र जी का भी पहला अनुभव और मनोहर जी का भी पहला अनुभव, ये दोनों पहले किसी सरकार में मंत्री भी नहीं थे। महाराष्ट्र में हमें गत चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, हरियाणा में सिर्फ 2 सीटों का बहुमत था, इसके बावजूद भी दोनों मुख्यमंत्रियों ने सबको साथ लेकर दोनों राज्यों की जो सेवा की और अविरत कार्य करते रहे, ये उसी का परिणाम है कि उनपर जनता ने दोबारा अपना विश्वास जताया है। हरियाणा अपने आप में एक अभूतपूर्व विजय है क्योंकि इन दिनों एक सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करके दोबारा जीतने की घटनाएं बहुत कम होती है और ऐसे वातावरण में दोबारा सबसे बड़े दल के रूप में विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त करके आना बहुत बड़ी बात है।
मोदी-2 में दोनों चुनाव जीतकर भाजपा ने शुरू किया विजयरथ: शाह
नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में मिली जीत के बाद भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा कि आज दोनों राज्यों में भाजपा के विजय के अवसर पर हम यहां एकत्रित हुए हैं तो सबसे पहले मैं हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता को भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से हृदय से धन्यवाद और बधाई देना चहता हूं। इसके साथ ही शाह ने कहा कि मैं आप सबके माध्यम से देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं को इस बात की विशेष बधाई देना चाहता हूं कि मोदी 2 में पहले दोनों चुनाव भाजपा जीतकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गत विधानसभा चुनाव से अपने वोट में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए हम सबसे बड़े दल बनकर उभरे हैं और इसके लिए हरियाणा की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं।

0 comments:
Post a comment