टोक्यो/नई दिल्ली
जापान के तट पर खड़े क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस के चालक दल के दो और भारतीय सदस्यों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले इस जहाज पर तीन भारतीय सदस्य इस वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। क्रूज पर 3,711 लोग सवार हैं। यह जहाजकोरोना वायरस: जापान में दो और भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि
पिछले महीने की शुरुआत में जापान के तट पर पहुंचा था। जहाज से हांगकांग में उतरने वाले एक यात्री के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद जापान ने क्रूज को तट पर ही रोक दिया है। जहाज पर कुल 138 भारतीय मौजूद हैं, जिनमें यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं।
भारतीयों की पूरी मदद
भारत कोरोना के संक्रमण की वजह से जापान के तट पर पृथक खड़े क्रूज में मौजूद भारतीयों को अंतिम परीक्षण में स्वस्थ पाए जाने के बाद स्वदेश लाने में हरसंभव मदद करेगा। जापान में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है।
0 comments:
Post a comment