हल्के में न लें जोड़ों का दर्द
जयपुर। अनिता पेशे से टीचर हैं और घर और काम के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती हुई वह बेहद व्यस्त रहती हैं। व्यायाम की भरपाई के तौर पर उन्होंने लिफ्ट की जगह सीढिय़ों का इस्तेमाल, रिक्शा की जगह पैदल घर व बाजार जाने लगी। लेकिन jaipur
क्या होता है कोंड्रोमलेसिया पटेला
सीनियर जॉइंट रिप्लेसमेंट और ऑर्थोस्कोपी सर्जन डॉ. एसएस सोनी ने बताया कि कोंड्रोमलेसिया ऐसी स्थिति है जिसमें नी कैप (पटेला) की भीतरी सतह पर का कार्टिलेज फट जाता है और नर्म हो जाता है। यह कार्टिलेज के नी कैप से उचित स्थिति में न होने से हुए घर्षण का परिणाम है जिसके कारण नी कैप जांघ की हड्डी (फीमर) के अंतिम सिरे पर फिसलती है। इससे मरीज को जोड़ में बहुत तेज दर्द होता है। जोड़ो के अत्याधिक प्रयोग, कमजोर मांसपेशियां, नी कैप का सही स्थिति में न होने या किसी चोट से भी कोंड्रोमलेसिया पटेला हो सकता है।
सही जानकारी
देने पर निर्धारित होता है इलाज
आमतौर पर कोंड्रोमलेसिया पटेला का इलाज सही समय पर उपचार और व्यायाम से ठीक हो जाता है लेकिन इसमें कुछ माह का समय लग सकता है। जितनी जल्द आप व्यायाम की शुरुआत करते हैं, उतनी जल्द यह ठीक होता है। अगर कार्टिलेज का बहुत नुकसान हो जाता है और सामान्य फीजियोथेरेपी से कोई फायदा नहीं होता तो सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। आपके डॉक्टर चोट की सही स्थिति आपके द्वारा दी गई सही जानकारी और कुछ जांचों जैसे एक्सरे या एमआरआई द्वारा पता लगा सकते हैं।
कब करें डॉक्टर से संपर्क
डॉ. एसएस सोनी ने बताया कि मरीज को अगर घुटने में दर्द की समस्या हो रही है तो उसे अपने जोड़ों पर अधिक जोर डालने से बचना चाहिए। आराम, बर्फ के सेक आदि से आप दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं। अगर आपका दर्द लंबे समय से है और समय के साथ बढ़ता जा रहा है या घुटने को मोडऩे पर तडकऩे की आवाज आ रही है तो बिना देर किये अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह हैं लक्षण
आपके घुटने के सामने के हिस्से में धीमा दर्द बने रहना।
सीढ़ी उतरते समय दर्द होना।
लंबे समय तक बैठे रहने के बाद उठने पर दर्द होना।
पैर को घुमाते समय रगडऩे का अनुभव होना।
नी कैप के आस-पास हलकी सूजन होना।
नी कैप पर दबाव पडऩे पर दर्द होना।

0 comments:
Post a comment