·
हरियाणा, अनुराग अग्रवाल। सुबह का भूला यदि शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। हरियाणा सरकार के बारे में फिलहाल तो यही कहा जा सकता है। हरियाणा में पहली बार जीरो बजट प्राकृतिक खेती की बात होने लगी है। ऐसी प्राकृतिक खेती, जिसका खाना खाने से न तो लोग बीमार होंगे और न ही कैंसर सरीखे रोग से पीड़ित होंगे। राज्य में यदि सरकार और लोग रासायनिक खादों से मुक्त प्राकृतिक खेती की अवधारणा पर सोचने लगे हैं तो इसका श्रेय गुरुकुल कुरुक्षेत्र के आचार्य देवव्रत को जाता है, जो अब गुजरात के राज्यपाल हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब से सटा हरियाणा ऐसा राज्य है, जहां हर साल औसतन पांच हजार लोग कैंसर से अपनी जान गंवा रहे हैं। पांच प्रतिशत लोगों को कैंसर है। हालांकि यह आंकड़ा बहुत अधिक नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय अनुपात के लिहाज से छोटे से राज्य के लिए काफी बड़ा आंकड़ा है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसकी एक बड़ी वजह साफ सुथरे और पौष्टिक आहार का अभाव तथा समुचित जागरुकता व उसके बाद इलाज की कमी को माना जा सकता है।
0 comments:
Post a comment