बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वहीदा रहमान के गाने पर डांस किया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। हाल ही में उन्हें वहीदा रहमान के एक क्लासिक गाने पर शानदार डांस करते हुए देखा गया। जाह्नवी कपूर का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो वहीदा रहमान के गाने 'पिया तोसे नैना लागे रे पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ एक और महिला भी नजर आ रही है, जो हूबहू एक जैसे ही डांस स्टेप्स कर रही है। दोनों के डांस को जमकर तारीफें मिल रही हैं। वीडियो में जाह्नवी ब्लू और व्हाइट अनारकली सूट पहले दिखाई दे रही हैं। डांस वीडियो के कैप्शन के साथ जाह्नवी ने लिखा कि जब आप संतुलन खो देते हैं तो आपको अंत को मजबूत बनाने के लिए ओवर ड्रामैटिक तरीका अपनाना पड़ता है। जाह्नवी कपूर, करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'तख्त की तैयारियों में जुटी हैं।
पिता की बायोपिक बनाना चाहते हैं रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता विलासराव देशमुख की बायोपिक बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि वे एक ऐसी कहानी का इंतजार कर रहे हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उनके पिता के सफर के साथ भी न्याय करे। रितेश ने कहा कि उनका सफर चमत्कारी यात्राओं में से एक है। उन्होंने सरपंच के रूप में शुरुआत की और एक राज्य के मुख्यमंत्री बने। लोगों ने कई बार उनके जीवन के बारे में स्क्रिप्ट लिखी और मुझसे फिल्म बनाने के लिए कहा है, लेकिन यह आसान नहीं है। जब कोई विषय आपके दिल के करीब होता है तो आप वस्तुनिष्ठता भूल जाते हैं।
0 comments:
Post a comment