जयपुर में साकार हुई बरसाने की ल_मार होली
जयपुर (संवाद)। शहर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में चल रहे होलिकात्सव के तीसरे दिन गुरुवार को कलाकारों ने फाल्गुनी प्रस्तुतियों से ठाकुरजी को रिझाया। फागोत्सव में मुख्य आकर्षण बरसाने की ल_मार होली रही। कलाकारों ने बरसाने की ल_मार होली को गोविंद की नगरी में साकार कर दिया। इस बीच फूलों की होली खेली गई। मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी कलाकारों का अभिनंदन किया गया। इससे पहले जैसे ही फाग खेलन बरसाने में आए हैं नटवर नंद किशोर... गायन शुरू हुआ, भक्तों ने जोरदार तालियां बजाना शुरू कर दिया। कलाकारों के साथ भक्त भी नाचने लगे। दो मुस्लिम कलाकारों ने धार्मिक प्रस्तुतियां देकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना म्हारा प्यारा गजानंद आओ जी... से हुई। कलाकार जगदीश ने 'नटखट होली अटपटी..., सर्वोत्तम भट्ट ने होली खेल रहे नंदलाल..., संजय रायजादा व मंजू शर्मा ने रंग बरसे गुलाबी..., मुकेश वर्मा ने होलो खेले कृष्ण कन्हया..., समंदर खान ने होली होलो हो रही..., राधा बल्लभ सक्सेना ने 'ब्रज की होली...कुंज बिहारी जाजू ने 'डिग्गीपुरी का राजा बाजे नोबत बाजा... जैसे होली और फाग के गीत और भजन पेश किए। अलोक भट्ट ने होली की शास्त्रीय बंदिश, नृत्य गुरु शशि सांखला, रेखा ठाकर, मनीषा गुलयानी, ज्योति गोस्वामी, रश्मि उप्पल ने कत्थक पर आधारित होली नृत्यों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संचालक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष का गोविन्द अवॉर्ड गायक कुंज बिहारी जाजू को दिया गया।
आज व कल पुष्प फागोत्सव
गोविंददेवजी मंदिर में 6 और 7 मार्च को पुष्प फागोत्सव का आयोजन होगा। ठाकुरजी के समक्ष पुष्प फागोत्सव मनाया जाएगा। इमसें कोलकाता के भजन सम्राट बाल व्यास श्रीकांत शर्मा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक भजनामृत की वर्षा करेंगे। इस दौरान झांकी के दर्शन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। महोत्सव के तहत 8 मार्च को होली पदगायन होगा। कोलकाता के मालीराम शास्त्री होली के पदों का गायन करेंगे। झांकी के दर्शन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होंगे। 9 मार्च को राजभोग की आरती के बाद मंदिर प्रांगण में गुलाल से होली खेली जाएगी। इसी दिन महाप्रभु चैतन्य देव की जयंती भी मनाई जाएगी। संध्या झांकी से पूर्व पंच द्रव्यों से ठाकुर गौर गोविन्द के अभिषेक दर्शन होंगे।
गलताजी में फागोत्सव 8 मार्च को
जयपुर (संवाद)। उत्तर भारत की प्रमुख वैष्णव पीठ श्रीगलताजी में फाग महोत्सव पुष्प और तिलक होली के साथ 8 मार्च को शाम पांच से रात्रि आठ बजे तक मनाया जाएगा। स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में भगवान का मंगलाशासन, मुखोल्लास, भजन के कार्यक्रम होंगे। झोटवाड़ा के प्रतापनगर स्थित श्री प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में 9 मार्च को फागोत्सव होगा। पूर्णमल प्रजापति ने बताया कि श्याम प्रभु का दरबार सजाकर फूल और गुलाल से होली खेली जाएगी।
0 comments:
Post a comment