आज जवाहर सर्किल से ्र्यस् द्वारा आयोजित कार रैली में मुख्य अतिथि पीसीसी उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा जी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन किया है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीना व काफी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रही व जनरल अनुज माथुर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर पीसीसी उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि इस दुनिया में महिलाएं इतनी ही महत्वपूर्ण है जितना पुरुष, लेकिन फिर भी दुनिया की आधी आबादी कहा जाने वाले इस वर्ग को सम्मान और अधिकार प्राप्त करने के लिए लडऩा पड़ता है। महिलाएं अपने अधिकार और सम्मान प्राप्त करने के लिए काफी संघर्ष करती है। साथ ही इनके बिना हम अपने जीवन का अस्तित्व भी नहीं सोच सकते।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता। अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। आज महिलाएं चाहे वो खेल वर्ग, विज्ञान वर्ग, शिक्षा वर्ग हो हर वर्ग के क्षेत्र में सर्वोपरी भूमिका निभा रही है। महिला सशक्तिकरण से ही आज जो महिलाओं के प्रति कुरीतियाँ है उनको खतम किया जा सकता है,जिससे सभी महिलाओं को सम्मान सहित अपना जीवन स्वतंत्र रूप से जी सके और शिक्षा प्राप्त कर सके। सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए फिर चाहे वो किसी माँ के रूप में, बेटी के रूप में या बहन के रूप में हो। नारी शक्ति ही देश के विकास में मजबूती प्रदान होगी। हमें महिलाओं को मजबूर नहीं..मजबूत बनाना है। उन्होंने इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
Posted By:yashraj
0 comments:
Post a comment