International women’s Day 2020 : हर व्यक्ति के जीवन में कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनकी खास जगह होती हैं। जैसे, बहन, पत्नी, दोस्त, बेटी आदि रिश्तों के रूप में कोई न कोई महिला हम सभी के जीवन में महत्व रखती है। ऐसे में अगर आपने कभी उन महिलाओं का आभार व्यक्त नहीं किया है, तो महिला दिवस पर उन्हें दिल से सलाम करने का एक अच्छा मौका है। आप उन्हें विश करने के लिए महान पुरुषों और विचारकों के कोट्स मैसेज के माध्यम से भेज सकते हैं। आइए, एक नजर डालते हैं-
कुछ सच्ची, ईमानदार और ऊर्जावान महिलाएं जितना कोई भीड़ एक सदी में कर सकती हैं, उसके मुकाबले 1 वर्ष में कर सकती हैं।
स्वामी विवेकानंद
मैं किसी समुदाय की प्रगति, उस समुदाय में महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापता हूं।
-बाबा भीमराव अम्बेडकर
महिलाएं समाज की सच्ची शिल्पकार है
-चेर
पुरुष अपना भाग्य नियंत्रित नहीं करते। उसके जीवन में मौजूद औरत अपने गुणों से उनके भाग्य का निर्माण करते हैं।
-कार्ल मार्क्स
अपने जीवन की नायिका बनें, शिकार नहीं
-नोरा एफ्रेन
एक रानी की तरह सोचिए। रानी असफलता से नहीं डरती क्योंकि वो सफलता की एक सीढ़ी है।
-ओपरा विनफ्रे
Posted By:yashraj
0 comments:
Post a comment