जिसमें सबसे यादा संक्रमित जयपुर में मिले है, जिनकी संख्या 41 है
जयपुर (संवाद)।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गुरुवार सुबह अलवर के रहने वाले 85 साल के संक्रमित की मौत हो गई। उनका जयपुर के एसएमएस में इलाज चल रहा था। 8 मार्च को बुजुर्ग को ब्रेन हैमरेज हुआ था। बुधवार को आई रिपोर्ट में बुजुर्ग को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। आशंका है कि अस्पताल में ही वह संक्रमित हुए हैं। राÓय में संक्रमण के चलते तीसरी मौत है। इससे पहले भीलवाड़ा में दो लोगों की मौत हुई थी। उधर, बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह तक राÓय में संक्रमण के &6 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 20, जोधपुर में तीन, चूरू में सात, टोंक में चार, झुंझुनू में एक और अलवर का एक केस है। राÓय में इस तरह कुुल संक्रमितों का आंकड़ा 129 पर पहुंच गया है।
450 लोग हुए थे मरकज में शामिल
राÓय के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने बताया कि मरकज में प्रदेश से करीब 450 लोग शामिल हुए थे। इनका पता लगाकर क्वारैंटाइन किया जा रहा है। इनमें जिन लोगों में संक्रमण के लक्षण नजर आएं हैं उनकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने पब्लिक से भी अपील की है कि अगर मरकज से लौटे लोगों के बारे में कोई जानकारी हो तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। बुधवार को चूरू मे जो सात और टोंक में चार पॉजिटिव मिले हैं वह सभी मरकज में शामिल होकर लौटे थे। इसमें झुंझुनू का एक व्यक्ति भी शामिल था।
चूरू : सरदारशहर में कफ्र्यू लगाया गया
चूरू के सरदारशहर और राजलदेसर में क्वारैंटाइन किए गए 17 लोगों में सात लोगों की कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना के बाद प्रदेशभर में हड़कंप मच गया। चूरू में एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चूरू के सरदारशहर में कफ्र्यू लगा दिया गया है। चूरू में इसलिए कफ्र्यू लगाया गया, क्योंकि सरदारशहर क्वारेंटाइन किए 9 लोग चूरू में 1& दिन रूके थे। सात पॉजिटिव में से तीन सरदारशहर व चार राजलदेसर में क्वारैंटाइन केंद्र में हैं।
चिकित्सा संस्थान और जनता क्लीनिकों की ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक
प्रदेश में कोरोना को महामारी घोषित होने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले समस्त चिकित्सा संस्थानों एवं जनता क्लीनिकों में ओपीडी एक अप्रैल से एक पारी में ही होगी। इसका समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन उप सचिव संजय कुमार ने आदेश जारी किए हैं। पहले ओपीडी सुबह 9 से & बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए गए थे।
लॉकडाउन में सख्ती : 514 वाहन जब्त, 2 लोग गिरफ्तार
कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण पूरा देश लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे में लोग बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं। जयपुर शहर में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढऩे के कारण पुलिस ने बुधवार को सख्ती शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने जयपुर शहर में 514 वाहन जब्त कर लिए। पुलिस अब तक &668 वाहन जब्त कर चुकी है।

0 comments:
Post a comment