
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। अब तक देश में 7000 के पार कोरोना वायरस के मामले सामने आ गए है वहीं 239 लोगों की इसकी वजह से मौत हो गई है। भारत सरकार कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए कई प्रयास कर रही है। बता दे कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए कई राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया है। जब से यह लॉकडाउन जारी हुआ है तब से रोजमर्रा की चीजें भी अब दोगुने दामों में मिल रही है जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता दिखाई दे रहा है। आपको बता दे कि जब से लॉकडाउन जारी हुआ है लोग डर से कई सामान थोक में भी खरीद रहे है। लॉकडाउन के बाद पिछले कुछ दिनों में रोजमर्रा की सभी चीजों का दाम काफी बढ़ गया है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार खाने-पीने की सभी चीजों के दाम लॉकडाउन के बाद काफी तेजी से बढ़े है।
आटा, तेलों के दामों में बढ़ोतरी
उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक जब से लॉकडाउन जारी हुआ है तब से दाल, सब्जी और खाद्य तेलों की कीमतों में वृद्धि दर्ज हुई है। एक खबर के अुनसार, आगे भी खाने-पीने की चीजों के दामों में बढ़ोतरी आ सकती है। बात करे सरसों तेल की कीमतों की तो इसमें भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है। जहां सरसों तेल की कीमत 110 थी वहीं आज यह बढकऱ 115 रूपये प्रति लीटर हो गया है। गेंहू का आटा और चावल की कीमत भी बढ़ी है। आटा के दामों में 05 से 10 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। लोगों के अनुसार इस वक्त सब्जी और राशन के दामों की खुलेआम काला बाजारी हो रही है।
0 comments:
Post a comment