बॉलीवुड के रोमांस ङ्क्षकग और सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर देशभर में शोक की लहर छा गई। बॉलीवुड एक के बाद एक लीजेंड के जाने से गमगीन है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर और महानायक अमिताभ बच्चन से अजय देवगन, आमिर खान, शिल्पा शेट्टी, तापसी पन्नू, अक्षय कुमार समेत तमाम कलाकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
लता मंगेशकर
स्वर कोकिला ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि क्या कहूं क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट््वीट कर लिखा कि ऐसा लगता है कि हम एक बुरे सपने के बीच में हैं। ऋषि कपूर के जाने से बड़ा झटका लगा है। ये दिल तोडऩे वाला है। वो महान थे। एक शानदार दोस्त थे।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ तस्वीर साझा की। प्रियंका ने लिखा कि दिल भारी है क्योंकि आज एक सदी खत्म हो गई है।
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने लिखा है कि कुछ लिखने की कोशिश में.... मैं अपने मन... और हाथ ङ्क्षसक में नहीं कर पा रही। बीच में दिल की ऐसी हालत में है कि कुछ समझने में सक्षम नहीं है। वह हंसी, हास्य की वह भावना, ईमानदारी और यहां तक कि शरारतें, याद किया जाएगा। आप जैसा कोई नहीं ऋषि कपूर।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के एक फोटो ट््वीट की है जिसके साथ उन्होंने लिखा कि एक लेजेंड अभिनेता और करोड़ों दिलों के अजी•ा ने आज हमें छोड़ दिया। आपको बहुत मिस करेंगे ऋषि जी.. मेरी दिल नीतू जी के लिए भर आया है.. ऋषि जी के परिवार के लिए ये बहुत मुश्किल वक्त है।
आमिर खान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने ऋषि कपूर के निधन पर लिखा कि आज हमने एक महान को गंवा दिया। एक शानदार अभिनेता, बेहतरीन इंसान और सिनेमा के सच्चे सपूत आज हमारे बीच नहीं रहे।
जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने ऋषि कपूर के निधन पर ट््वीट किया कि आज मैंने अपना बहुत ही प्यारे दोस्त ऋषि कपूर को खो दिया। हम पहली बार 1973 में बेंगलूरू में मिले थे। वह बॉबी के चैरिटी शो के लिए आए थे और मैं शोले की शूङ्क्षटग के लिए आया हुआ था। हम शाम को मिलते और सुबह तडक़े तक बातें करते रहते। यह हमारी 47 साल तक चलने वाली दोस्ती की शुरुआत थी। अलविदा मेरे प्यारे दोस्त।
अजय देवगन
अजय देवगन ने ट््वीट कर लिखा कि एक के बाद एक तकलीफ। ऋषि जी के निधन से आहत हूं। हम लोगों ने राजू चाचा फिल्म में एक साथ काम किया था। तब से लगातार उनके संपर्क में रहा हूं। नीतू जी, रणबीर, रिधिमा और डब्बू जी के प्रति मेरी संवेदनाएं।
0 comments:
Post a comment