बीकानेर। शहर में स्थित एक वूलन फैक्ट्री सहित तीन जगह लगी आग से रविवार को मशीनों सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। नगर निगम की दमकलों ने इन तीनों स्थानों पर घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार खारा औद्योगिक क्षेत्र में एक वूलन फैक्ट्री में सुबह लगी आग से वूलन मशीनों सहित फैक्ट्री में रखी वूलन व अन्य सामान खाक हो गया। फैक्ट्री के जिस कक्ष में आग लगी, उसकी दीवारों और छत को भी नुकसान पहुंचा। निगम के सहायक अग्निशमन अधिकारी रूप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही बीछवाल फायर स्टेशन से गाडिय़ां मौके पर भेजी गई। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे में छह गाडिय़ों से पानी डालकर दोपहर करीब एक बजे आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अरोड़ा टैक्सटाइल्स प्रा. लि. की फैक्ट्री में आग से दो मशीनों सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
तीन स्थानों पर लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू

0 comments:
Post a comment