
जयपुर । बदलते हुए मौसम परिवर्तन और स्थितियों के बाद अब प्रदेश में मानसून आने और जाने की सामान्य तिथियों में भी परिवर्तन आ गया है। जलवायु आंकड़ों के विश्लेषण के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून की सामान्य तिथियों में बदलाव किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अब 15 जून की जगह 25 जून को मानसून आने की तारीख निर्धारित की गई है। वहीं, प्रदेश से अब 20 सितंबर की जगह 27 सितंबर को मानसून की पूरी तरह विदाई होगी। राजधानी जयपुर में अब मानसून 25 जून की जगह एक जुलाई को आएगा। नई तिथियों के अनुसार प्रदेश में जहां 10 दिन बाद मानसून आएगा। वहीं, सात दिन बाद मानसून की विदाई होगी। जयपुर में जहां छह दिन बाद मानसून आएगा, वहीं छह दिन बाद जाएगा। वहीं, देश में मानसून आने की तिथी नहीं बदली है। देश में एक जून को ही मानसून की तिथि निर्धारित है।
ऐसे होता है परिवर्तन : मौसम विभाग के निदेशक शिव गणेश के अनुसार पिछले 30 वर्षों के जलवायु आंकड़ों का विश्लेषण किया जाता है। इसके बाद भौगोलिक और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन किया जाता है। इस दौरान भारत के विभिन्न भागों में मानसून की प्रवेश की सामान्य तिथियों में अंतर देखा जाता है। इसके बाद मौसम विभाग तिथियों में परिवर्तन करता है।
0 comments:
Post a comment