
नई दिल्ली। सोचिए अगर कोरोना वायरस आता ही नहीं तो देश और दुनिया में लॉकडाउन भी नहीं लगता और सभी या तो कहीं घूमनें निकले होते या इस वक्त लोग आईपीएल में भारत के कैप्टन कूल धोनी को क्रिकेट के मैदान में छक्के-चौके जड़ते देख रहे होते। मैदान में लोगों का धोनी-धोनी चिल्लाना और उनको पीली जर्सी में दोबारा देखने का हर किसी का मन था लेकिन इस कोरोना लॉकडाउन में अब मुमकिन नहीं। बता दे कि धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह अपने घर में लॉकडाउन के दौरान आरम फरमाते नजर आ रहे है। धोनी का ये लुक देख आप भी शायद थोड़े हैरान हो सकते है। धोनी को आपने शायद ही बियर्ड लुक में देखा होगा। लेकिन अब आप धोनी को उनके इस लुक में देख सकते है। बता दे कि धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें धोनी और उनकी बेटी अपने एक डॉग के साथ टेनिस बॉल से थ्रो गेम खेल रहे हैं। इस वीडियो में धोनी अपने छोटे-छोटे बालों वाले हेयरकट और फुल बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं। धोनी की पूरी दाढ़ी सफेद हो चुकी है। उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
0 comments:
Post a comment