![]() |
सोनाक्षी |
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अपने सभी दोस्तों के साथ मिलने और पार्टी करने को लेकर इंतजार में हैं। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट-लॉकडाउन विशलिस्ट का खुलासा किया है।
एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि भले ही वह अपने दोस्तों और काम को याद कर रही हैं, लेकिन अगर घर पर रहने से वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है, तो लॉकडाउन में उन्हें ऐसा करने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे लॉकडाउन से कोई दिक्कत नहीं अगर इससे हम वायरस के प्रसार को रोक सकते हैं।
इसने सभी को अहसास दिलाया कि चीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सोनाक्षी ने कहा कि मैं अपने प्रियजनों के साथ घर पर रह रही हूं और मैं इसके लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं।
जब आप चारों ओर उन लोगों को देखते हैं, जो अपने घर-परिवारों से दूर हैं और खुद के लिए भोजन जुटाने में भी सक्षम नहीं हैं। असल में चुनौतियों का सामना वे लोग कर रहे हैं। मेरा दिल उनके लिए व्यथित हो जाता है और मैं उनकी मदद करना चाहती हूं। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने केरल में गर्भवती हथिनी के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोग बुरे व्यवहार को जानवरों की तरह व्यवहार करना क्यों मानते हैं? कृपया जानवरों जैसा व्यवहार करें, क्योंकि जानवर सिर्फ मजे के लिए किसी की हत्या नहीं करते हैं, न ही मनोरंजन के लिए करते हैं, और न ही वे दिमागी तौर पर बीमार हैं। लेकिन मनुष्य हैं और वे ऐसा करते हैं।
0 comments:
Post a comment